देवनारायण मंदिर में ग्रामीण विकास समिति ने लगाया वाटर कूलर:जसरापुर में श्रद्धालुओं को गर्मी में ठंडे पानी का लाभ मिलेगा
देवनारायण मंदिर में ग्रामीण विकास समिति ने लगाया वाटर कूलर:जसरापुर में श्रद्धालुओं को गर्मी में ठंडे पानी का लाभ मिलेगा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पावटा की ढाणी स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया है। यह वाटर कूलर जसरापुर ग्रामीण विकास समिति द्वारा भेंट किया गया है। बुधवार को देव महाराज भक्त इंद्राज सिंह टोडपुरिया और ग्रामवासियों की उपस्थिति में इसका विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सुविधा से मंदिर आने वाले भक्तों और राहगीरों को अब ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
आशीष केडिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर दोपहर के समय ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से भक्तों को परेशानी होती थी। इस समस्या को जसरापुर ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल मंसारामका (अहमदाबाद प्रवासी) के समक्ष रखा गया था।
समस्या की जानकारी मिलने पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद जसरापुर निवासी और मुंबई प्रवासी भामाशाह रामेश्वर लाल केजड़ीवाल ने समिति के सौजन्य से मंदिर में वाटर कूलर भेंट करने की सहमति दी।
लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में यह सुविधा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। उन्होंने जसरापुर ग्रामीण विकास समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनहित कार्यों की सराहना भी की।
ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने समिति और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रविंद्र सिंह निर्वाण, आशीष केडिया, उमराव चनेजा, राहुल सिराधना, मुकेश चनेजा, संदीप चनेजा, मूलचंद गुर्जर, भगत पोसवाल, हरिराम कसाना, कृष्ण चौहान, मोहित चनेजा, सतबीर चनेजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150642

