प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिषेक सुराणा ने शत-प्रतिशत स्वगणना कराने वाले प्रगणकों को किया सम्मानित
प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिषेक सुराणा ने शत-प्रतिशत स्वगणना कराने वाले प्रगणकों को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य’ के अंतर्गत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन चूरू लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अपने आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित कराने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही आमजन से अधिकतम स्वगणना करने की अपील भी की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया आमजन के लिए सरल एवं सुविधाजनक बनाई गई है, जिससे लोग स्वयं अपने परिवार एवं आवास संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने प्रगणकों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आमजन में जागरूकता बढ़ी है।
जिला कलक्टर ने सुजानगढ़ तहसील के गेडाप निवासी एचएलबी 0024 के प्रगणक दयाराम, सरदारशहर तहसील के ढाणी सुहाना के एचएलबी संख्या 0074 के प्रगणक रविकांत, एचएलबी संख्या 0073 के प्रगणक कुलदीप, तारानगर तहसील के कोहिणा के एचएलबी संख्या 0175 के प्रगणक पवन कुमार शर्मा, एचएलबी संख्या 0174 के प्रगणक सुनील तथा रतनगढ़ नगरपालिका के एचएलबी संख्या 100 के प्रगणक नवीन कुमार को सम्मानित किया।
सम्मानित प्रगणकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि घर-घर संपर्क और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ रामगोपाल सेपट, सुनील बुडानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150727


