एचसीएल के निदेशक (खदान) बनने पर जीडी गुप्ता का सम्मान
केसीसी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का दिया भरोसा
खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के कार्यपालक निदेशक रहे जीडी गुप्ता के हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के नए निदेशक (खदान) का पद ग्रहण करने से पूर्व मंगलवार देर शाम केसीसी प्रशासन भवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचसीएल के नवनियुक्त निदेशक (खदान) जीडी गुप्ता थे, जबकि अध्यक्षता केसीसी महाप्रबंधक एवं केसीसी इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने की।
समारोह के दौरान गुप्ता का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जीडी गुप्ता ने कहा कि खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कोलिहान खदान में हुए हादसे जैसी चुनौतियों के बावजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से पुनः उत्पादन शुरू कराया गया, जो टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहा तो केसीसी इकाई भविष्य में अपने उत्पादन एवं विकास के लक्ष्यों को हासिल करेगी। उन्होंने केसीसी प्रोजेक्ट के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

पीडी बोहरा ने कहा कि जीडी गुप्ता के नेतृत्व में केसीसी इकाई नई उपलब्धियां हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि खेतड़ी एवं कोलिहान खदान पर पूरे क्षेत्र को गर्व है और सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि गुप्ता के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से एचसीएल एवं केसीसी परियोजना को मिलेगा। कार्यक्रम में केसीसी महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान केसीसी महाप्रबंधक वीके इंद्रा, सजूसी सेम, मनीष गई, एस. गुहा, मयूख चटर्जी, संजीव कुमार, विपिन शर्मा, केसीएसएस महामंत्री बिडदुराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, एके शर्मा, डॉ. गोपाल राठी, भूपेश बंभोरिया, मुन्नालाल जैदिया, राजा आशीष, नागेश राजपुरोहित, अभिषेक पारीक, हसरत हुसैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150648

