अवैध देशी हथियार व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
अवैध देशी हथियार व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
सरदारशहर : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियारों व नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे एवं जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू सुनील कुमार तथा वृत्ताधिकारी कुलदीप वालिया के सुपरविजन में थाना अधिकारी सरदारशहर मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने और छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामरतन पुत्र भंवर नाथ सिद्ध (22 वर्ष) निवासी किकरासर, थाना सरदारशहर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार एवं कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सरदारशहर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने हथियार कहां से प्राप्त किया तथा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं थी। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम मे प्रतापसिंह, हिम्मतसिंह, राजेन्द्र सिंह, लीलाधर कांस्टेबल की कार्यवाही में विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150727


