[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में आंधी-तूफान से बिजली गुल:21 पोल, 6 ट्रांसफार्मर गिरे, निगम को लाखों का नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में आंधी-तूफान से बिजली गुल:21 पोल, 6 ट्रांसफार्मर गिरे, निगम को लाखों का नुकसान

बबाई में आंधी-तूफान से बिजली गुल:21 पोल, 6 ट्रांसफार्मर गिरे, निगम को लाखों का नुकसान

बबाई : क्षेत्र में मंगलवार रात आए तेज आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे व्यापक नुकसान हुआ।

बबाई विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुभाष मीणा ने बताया कि तूफान से क्षेत्र में 21 विद्युत पोल (जिनमें 11केवी के 18 और घरेलू बिजली के खंभे शामिल हैं) तथा कृषि क्षेत्र के 6 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे निगम को 7-8 लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

पपुरना ग्रामीण, क्रेशर लाइन, बबाई कस्बा, कालोटा, माधोगढ़, सेफरागुवार, हरडिया और नोरंगपुरा सहित कुल 11 फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम और एफ.आर.टी. (फास्ट रिस्पांस टीम) की टीमें बुधवार सुबह से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।

Related Articles