सांवलपुरा तंवरान में देवनारायण छात्रवृत्ति में सफल छात्रों का सम्मान:कृष्ण लोमोड़ और शिवानी लोमोड़ का ग्रामीणों ने किया स्वागत
सांवलपुरा तंवरान में देवनारायण छात्रवृत्ति में सफल छात्रों का सम्मान:कृष्ण लोमोड़ और शिवानी लोमोड़ का ग्रामीणों ने किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : सांवलपुरा तंवरान गांव में देवनारायण छात्रवृत्ति/चयन में सफल हुए प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।
चयनित छात्रों के सम्मान में डीजे के साथ रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं और उनका स्वागत किया। ग्राम सांवलपुरा तंवरान से कृष्ण लोमोड़ पुत्र महेंद्र पटेल और शिवानी लोमोड़ पुत्री प्रकाश गुर्जर का चयन हुआ है। ग्रामीणों ने इन प्रतिभाशाली छात्रों पर गर्व व्यक्त किया और फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर रामावतार गुर्जर ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों की ये सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे सम्मान समारोहों से अन्य बच्चों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने छात्रों से निरंतर मेहनत कर गांव और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच मामराज गुर्जर, तोफान गुर्जर, बजरंग पटेल, अध्यापक शिंभू, वैद्य लीलाराम गुर्जर, राजेश गुर्जर, एमजी डिफेंस स्कूल नीमकाथाना के व्यवस्थापक महावीर प्रसाद और प्रभारी भिवाराम गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गांव के बेटे-बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150513


