[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती पिकअप में चालक को आया मिर्गी का दौरा:अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई पिकअप, मठ स्टैंड के पास हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती पिकअप में चालक को आया मिर्गी का दौरा:अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई पिकअप, मठ स्टैंड के पास हुआ हादसा

चलती पिकअप में चालक को आया मिर्गी का दौरा:अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई पिकअप, मठ स्टैंड के पास हुआ हादसा

झुंझुनूं : मठ स्टैंड के पास बुधवार को एक अनियंत्रित पिकअप बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना अचानक था कि आसपास के लोग सहम गए। गनीमत यह रही कि टक्कर के वक्त पोल के पास कोई पैदल यात्री मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक को गाड़ी चलाते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया था।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप गाड़ी सामान्य गति से मठ स्टैंड की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक होटल के सामने अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पिकअप लहराते हुए सीधी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर पास के होटल और दुकानों में मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

मठ स्टैंड पर गाड़ी पोल से टकरा गई
मठ स्टैंड पर गाड़ी पोल से टकरा गई
गाड़ी के ऊपर कॉल गिर गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
गाड़ी के ऊपर कॉल गिर गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

​ मशक्कत के बाद निकाला बाहर

​हादसे के बाद जब लोग पिकअप के पास पहुंचे, तो देखा कि चालक बेसुध हालत में था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। स्थिति को देखते हुए लोगों ने तुरंत उसे वाहन से बाहर निकाला। हादसे में चालक को चोटें भी आई हैं। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

​बीडीके अस्पताल में भर्ती

​सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को शहर के राजकीय भगवान दास खेतान (बीडीके) अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, चालक की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन मिर्गी के दौरे के कारण उसे निगरानी में रखा गया है।

Related Articles