[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्ड 28 में पेयजल संकट:स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, व्यवस्था ठीक करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्ड 28 में पेयजल संकट:स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, व्यवस्था ठीक करने की मांग

चिड़ावा के वार्ड 28 में पेयजल संकट:स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, व्यवस्था ठीक करने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की वार्ड संख्या 28 में अडूकिया स्कूल के सामने स्थित मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने जलदाय विभाग के ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समाधान न होने पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी विरोध दर्ज कराने पहुंचे।

मोहल्ले में पानी की भारी किल्लत

प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों ने एईएन सविता चौधरी को बताया-मोहल्ले में पानी की भारी किल्लत है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा समय पर पानी की आपूर्ति नहीं की जाती, जिसके कारण आमजन को दैनिक कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल पाता। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों ने जलदाय विभाग को एक ज्ञापन भी सौंपा।

आमजन में भारी रोष

वार्डवासियों के अनुसार, वे इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं और प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। समय पर आपूर्ति न होने के कारण लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पार्षद गंगाधर सैनी के नेतृत्व में महेश सैनी, नरेन्द्र कुमार शर्मा, ममता, पुष्पा, सन्तोष, ग्यारसी देवी, नाथि, सुमन शर्मा, माया देवी, मुन्नी, नरेंद्र और लालचंद जाखड सहित वार्ड के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। इस दौरान एईएन सविता चौधरी ने कहा कि वार्ड में कर्मचारियों को भेजकर सुबह प्रेशर चेक करवाया जाएगा और ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई सुचारू रखने को लेकर कर्मचारी को निर्देश भी दे दिए हैं।

Related Articles