[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर पुलिस ने रिंगस से तस्कर गिरफ्तार किया:एक साल से फरार था, अफीम-डोडा पोस्त तस्करी मामले में पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर पुलिस ने रिंगस से तस्कर गिरफ्तार किया:एक साल से फरार था, अफीम-डोडा पोस्त तस्करी मामले में पकड़ा

फतेहपुर पुलिस ने रिंगस से तस्कर गिरफ्तार किया:एक साल से फरार था, अफीम-डोडा पोस्त तस्करी मामले में पकड़ा

फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रिंगस क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी टोंक जिले का निवासी बताया गया है।

यह गिरफ्तारी 24 अगस्त 2025 को दर्ज एक मामले से संबंधित है। उस दिन, सदर फतेहपुर पुलिस की एक टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर कारंगा छोटा जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने भरतराम सारण (निवासी खेड़ी सालवा, जोधपुर) और रमेश कुमार जांगिड़ (निवासी मोहम्मदपुर सोतार, फतेहाबाद, हरियाणा) को गिरफ्तार किया था।

उनके कब्जे से 630 ग्राम अवैध अफीम और 6 किलो 610 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया था। घटना में प्रयुक्त अल्टो कार (नंबर आरजे 19 सीडी 4095) भी जब्त की गई थी। इस संबंध में सदर थाना फतेहपुर में प्रकरण संख्या 174/2025, धारा 8/15 और 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी महेश कंजर (पुत्र एमआर उर्फ हरिप्रकाश, निवासी कंजर बस्ती पोल्याडा, थाना दुनी, जिला टोंक) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

11 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टोंक से सीकर की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे रिंगस क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles