नाबालिग लड़की से गांव के ही युवक ने किया रेप:अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी दी; 24 साल की युवती लापता
नाबालिग लड़की से गांव के ही युवक ने किया रेप:अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी दी; 24 साल की युवती लापता
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग लड़की के गांव का ही रहने वाला है। जिसने नाबालिग लड़की को गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ रेप किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।16 साल की नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक आज से करीब 5-6 महीने पहले उसकी बहन को घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर गेस्ट हाउस ले गया। जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया।
अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी
रेप करने के दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार नाबालिग लड़की को धमकाया। डर के मारे नाबालिग लड़की ने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन आरोपी के द्वारा लगातार परेशान करने पर नाबालिग ने यह बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ।
24 साल की युवती लापता
सीकर जिले में 24 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 10 मई को सुबह करीब 10 बजे घरवालों को कहकर गई थी कि वह दुकान से कोई सामान लाने जा रही है। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। तब परिवारवालों को शक हुआ। इसके बाद युवती की काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसका अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150515


