[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरस डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड सहित 18 पर मामला दर्ज:एमडी के साथ धक्का मुक्की का आरोप, मूंड बोले-हम डेयरी के हित में काम कर रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरस डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड सहित 18 पर मामला दर्ज:एमडी के साथ धक्का मुक्की का आरोप, मूंड बोले-हम डेयरी के हित में काम कर रहे थे

सरस डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड सहित 18 पर मामला दर्ज:एमडी के साथ धक्का मुक्की का आरोप, मूंड बोले-हम डेयरी के हित में काम कर रहे थे

सरदारशहर : चूरू सरस दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, सरदारशहर में राजकार्य में बाधा डालने और प्रबंध संचालक (एमडी) के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में सरस डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड सहित 17-18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना निविदा प्रक्रिया के दौरान हुई।

प्रबंध संचालक सुरेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संघ के प्रबंध संचालक सुरेश कुमार ने सरदारशहर शहर पुलिस थाने में यह रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, संघ में सिक्योरिटी, विपणन शाखा और अन्य कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया नियमानुसार चल रही थी। 7 मई 2026 को डीडी और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी।

आरोप है कि इसी दौरान संघ अध्यक्ष लालचंद मूंड अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे निविदा प्रक्रिया बाधित हो गई। प्रबंध संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि निविदा में भाग लेने वाले फर्म प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें डराया-धमकाया गया, जिसके कारण कई प्रतिनिधि बिना दस्तावेज जमा किए ही लौट गए।

दस्तावेज फाड़ने का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया है कि संघ अध्यक्ष लालचंद मूंड और राकेश मूंड ने निविदा पेटी के साथ छेड़छाड़ कर प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार निविदा अवधि को पांच दिन बढ़ाने की प्रक्रिया को भी बाधित किया गया और कार्यालय के दस्तावेज फाड़ दिए गए।

प्रबंध संचालक सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि जब वे जिला कलेक्टर से मिलने के लिए कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तब आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस घटना के बाद कार्यालय कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

लालचंद मूंड का आरोपों से इनकार

इस संबंध में डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड का कहना है कि उन्होंने और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार का राजकार्य में बाधा नहीं पहुंचाई। उन्होंने कहा कि वे पशुपालकों के लिए दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे और मनमर्जी से नियमों से हटकर किए जा रहे टेंडर को नहीं होने देना चाहते थे।

सरस डेयरी के चैयरमेन लालचंद मूंड का कहना है कि एमडी डेरी के अंदर बड़ा भ्रष्टाचार करना चाहता है हम यह होने नहीं देंगे चाहे हमारे को किसी भी स्तर पर आंदोलन करना पड़े देरी के हित में आवाज उठाने पर भी राज कार्य का मुकदमा दर्ज करवाया है इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला जांच हो जाएगी।

Related Articles