नीमकाथाना के आगरी उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी:कई जांच मशीनें हुईं गायब, चोरों ने दवाइयां बिखेरीं
नीमकाथाना के आगरी उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी:कई जांच मशीनें हुईं गायब, चोरों ने दवाइयां बिखेरीं
नीमकाथाना : नीमकाथाना के आगरी गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी दर्जनों जांच मशीनें चुरा लीं और दवाइयों को बिखेर दिया। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब एएनएम सरोज और सीएचओ परमानंद शर्मा सेवाएं देने केंद्र पहुंचे।
घर के अंदर बिखरी मिली दवाइयां
केंद्र पहुंचने पर उन्होंने कमरा खुला पाया और अंदर दवाइयां बिखरी हुई थीं। चोरी हुई मशीनों में बीपी मशीन, शुगर मापने का यंत्र, हीमोग्लोबिन जांच मशीन, बच्चों का वजन करने वाली दो मशीनें, दो साल्टर मशीनें और दो स्टॉप वॉच मशीनें शामिल हैं। घटना की जानकारी तत्काल चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एएनएम बोलीं- सरकारी स्कूल में जर्जर कमरा मिला
उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ने बताया कि पंचायत प्रशासन ने उन्हें सरकारी विद्यालय में एक जर्जर कमरा उपलब्ध कराया है। इस कमरे में बिजली की सुविधा नहीं है, बरसात में छत से पानी टपकता है और खिड़कियां भी टूटी हुई हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों का उचित उपचार करना और सामान को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने दिया आश्वासन
एएनएम ने पंचायत भवन में एक कमरा मिलने पर मरीजों का बेहतर उपचार संभव होने की बात कही। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि वे एक-दो दिन के भीतर पंचायत प्रशासन से आग्रह कर उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक सुरक्षित कमरा दिलवाने का प्रयास करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2149347
