[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. श्रवण ढाका को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, नर्सेज दिवस के मौके पर हुआ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

डॉ. श्रवण ढाका को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, नर्सेज दिवस के मौके पर हुआ कार्यक्रम

डॉ. श्रवण ढाका को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, नर्सेज दिवस के मौके पर हुआ कार्यक्रम

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के दंत्तुजला गांव निवासी डॉ. श्रवण कुमार ढाका को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

उत्कृष्ट योगदान के बारे में बताया

डॉ. ढाका को नर्सिंग एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। वे वर्तमान में दिल्ली सरकार के उत्तर-पश्चिम जिले के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

12 मई को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस

भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर देशभर से चयनित नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी विभिन्न राज्यों से कुल 15 नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया।

डॉ. ढाका के सम्मानित होने पर दत्तुजला गांव सहित पूरे लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बधाई दी गई है। सामाजिक संगठनों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों और ग्रामीणों ने इस सम्मान को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles