[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल:दो की हालत गंभीर, जयपुर रेफर; मालाकाली मोड़ पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल:दो की हालत गंभीर, जयपुर रेफर; मालाकाली मोड़ पर हुआ हादसा

रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल:दो की हालत गंभीर, जयपुर रेफर; मालाकाली मोड़ पर हुआ हादसा

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित मालाकाली मोड़ के पास मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

राजकीय उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से नीमकाथाना निवासी रामकुमार (28), निर्मला देवी (20) और ममता देवी (28) घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दो को गंभीर हालत में किया रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामकुमार और ममता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रामकुमार कई वर्षों से रींगस के एक निजी होटल में काम करते हैं। वे अपनी चाची के सड़क दुर्घटना में निधन की सूचना पर रींगस से नीमकाथाना जा रहे थे। बताया गया कि मालाकाली मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात कार अचानक बाइक के सामने आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles