[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की जनसुनवाई:पेयजल समस्या के समाधान के दिया भरोसा,अधिकारियों से की फोन पर बातचीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की जनसुनवाई:पेयजल समस्या के समाधान के दिया भरोसा,अधिकारियों से की फोन पर बातचीत

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की जनसुनवाई:पेयजल समस्या के समाधान के दिया भरोसा,अधिकारियों से की फोन पर बातचीत

सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की ढाणी कालेरा में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की पानी, बिजली, चिकित्सा और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उन्हें गांव में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट से अवगत कराया।

अधिकारियों से की फोन पर बातचीत

पेयजल समस्या सुनते ही पूर्व मंत्री रिणवा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने गांव में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करवाने का आश्वासन दिया। रिणवा ने संबंधित अधिकारियों को नया ट्यूबवेल स्वीकृत करने और मौजूदा ट्यूबवेल में अतिरिक्त पाइपलाइन डालकर पेयजल व्यवस्था का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने पूर्व मंत्रियों का जताया आभार

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिणवा की पहल से गांव की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

विकास कार्यों की जानकारी दी

पूर्व मंत्री रिणवा ने बताया कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली और चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में कई अतिरिक्त जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) शुरू करवाए गए हैं, जिससे बिजली वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, जिसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles