[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रचंड गर्मी में नागरिक संघ मुम्बई ने बच्चों को ठंडा पेयजल पिलाया व शैक्षणिक सामग्री वितरित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रचंड गर्मी में नागरिक संघ मुम्बई ने बच्चों को ठंडा पेयजल पिलाया व शैक्षणिक सामग्री वितरित की

प्रचंड गर्मी में नागरिक संघ मुम्बई ने बच्चों को ठंडा पेयजल पिलाया व शैक्षणिक सामग्री वितरित की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर मंगलवार को नागरिक संघ मुम्बई का चूरू के ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे बरडादास, लालासर, भामासी आदि गांवों में जाकर विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं शीतल पेय सामग्री का वितरण किया। गांवों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों को बहुत ही प्रसन्नता हुई और चूरू नागरिक संघ मुम्बई के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।बरदादास की एक सरकारी स्कूल में चूरू नागरिक संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी ने छात्र छात्राओं को बताया कि छात्र जीवन में हमे कुछ नियम एवं संयम से रहना चाहिए और अनुशासन के साथ हमें संस्कारी भी होना चाहिए।

सचिव रवि बगड़िया ने बताया कि हम समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचकर उन तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ में भीकम चंद बगड़िया, अरविंद बगड़िया, सुनील सरावगी, गोपाल शर्मा एवं चूरू के अनेक समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लालासर की स्कूल में प्राचार्य नैन ने स्कूल की कुछ आवश्यकताओं के विषय में भी चर्चा की।गाय माता की सेवा के लिए संघ ने चूरू की कुछ गौशाला मै तरबूज सेवा भी प्रदान की।इस प्रकार चूरू नागरिक संघ मुम्बई के प्रवासी निरंतर चूरू में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहते हैं।

Related Articles