[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की संगठनात्मक बैठक और शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की संगठनात्मक बैठक और शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को

जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की संगठनात्मक बैठक और शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार पीसीसी के “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को प्रातः 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम एनएमटी गर्ल्स कॉलेज के पास शहीद इन्द्र सिंह सैनी स्मारक के सामने स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग अध्यक्ष हरसहाय यादव, पीसीसी महासचिव ताराचंद सैनी, संगठन महासचिव सागर मावर, जिला प्रभारी डॉ. उमराव यादव, सहप्रभारी अमोलक कुमावत, झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पिलानी विधायक पितराम काला, पूर्व मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. राजकुमार शर्मा, मनीषा गुर्जर, अमित ओला सहित ओबीसी कांग्रेस विभाग के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन शामिल होंगे।

बैठक में ओबीसी वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पंचायत एवं निकाय चुनावों में “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” सिद्धांत को लागू करने तथा राजस्थान में केंद्र की तर्ज पर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इसके अलावा महिला आरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रमजाल का विरोध करते हुए उसकी वास्तविकता जनता के सामने रखने पर भी चर्चा होगी।

बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, असुरक्षा, पेयजल संकट तथा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में हो रही देरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही ओबीसी कांग्रेस द्वारा जनहित के मुद्दों पर अभियान चलाने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

Related Articles