[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया

नर्सेज दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया रक्तदान, जिला कलेक्टर ने की रोगी सेवा की सराहना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े बीडीके हॉस्पिटल स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरुण गर्ग रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीके अस्पताल में मातृत्व दिवस के तहत बेटी को जन्म देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं बेबी किट भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद जिला कलेक्टर ने एमसीएच विंग के द्वितीय तल पर स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया।

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने नर्सिंग कर्मियों द्वारा रोगियों की सेवा को जनोपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य में नाम और पहचान से ऊपर उठकर कार्य करने का जज्बा होना चाहिए। बढ़ती बीमारियों के कारण चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, ऐसे में नर्सिंग सेवा मानवता की सच्ची सेवा है।

अस्पताल पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू ने कहा कि नर्सेज हर समय रोगियों की सेवा में समर्पित रहती हैं। रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में नर्सिंग स्टाफ की सतत मॉनिटरिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में ही नर्सिंग महाविद्यालय होने से अध्ययन, अध्यापन और रोगी सेवा का बेहतर समन्वय संभव हो पा रहा है। नर्सिंग प्राचार्य डॉ आबिदा खान ने नर्सिंग विद्यार्थियों को मानवता की सेवा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना चौधरी ने किया। इस अवसर पर जीएमसी प्राचार्य डॉ. राकेश साबू, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, एसडीएम कौशल्या विश्नोई, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. प्रियंका शेखसरिया, सुमन ओला, पूनम भास्कर एवं पूनम डांगी सहित कई अधिकारी, चिकित्सक और नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्सिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Related Articles