[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का विस्तार” चन्द्र प्रकाश धूपिया सलाहकार मण्डल प्रमुख एवं फैयाज अहमद खान, नूआं उपाध्यक्ष मनोनीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का विस्तार” चन्द्र प्रकाश धूपिया सलाहकार मण्डल प्रमुख एवं फैयाज अहमद खान, नूआं उपाध्यक्ष मनोनीत

"शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का विस्तार" चन्द्र प्रकाश धूपिया सलाहकार मण्डल प्रमुख एवं फैयाज अहमद खान, नूआं उपाध्यक्ष मनोनीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। समिति के वरिष्ठ सदस्य चन्द्र प्रकाश धूपिया को सलाहकार मण्डल प्रमुख एवं समिति के कर्मठ कार्यकर्ता फैयाज अहमद खान, नूआं को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 31 सदस्यीय संरक्षक मण्डल, सांस्कृतिक व सतर्कता एवं जागरुकता प्रकोष्ठ का गठन शीघ्र किया जायेगा। “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” जन संघर्ष अभियान के निकट भविष्य में बड़े आंदोलन की संभावना को देखते हुए जिले के मंडावा, बिसाऊ, मलसीसर, मण्ड्रेला, पिलानी, चिड़ावा, सिंघाना, सूरजगढ़, बुहाना, खेतड़ी, जसरापुर, चनाना, सुलताना, बगड़, इस्लामपुर, उदयपुरवाटी, गुढ़ा, नवलगढ़ एवं मुकुन्दगढ़ में गैर राजनीतिक व्यक्तियों को नगर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत करके 25-25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। अग्रवाल ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड से 50 पुरुष एवं 50 महिलाओं को समिति से जोड़ा जायेगा। समिति का महिला मोर्चा भी बनाया जायेगा।

Related Articles