[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में पूर्व चेयरमैन हारून खत्री के बंगले में चोरी, तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में पूर्व चेयरमैन हारून खत्री के बंगले में चोरी, तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज

पांच लाख रुपए नकद और सोने की चेन ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन हारून खत्री के बंगले में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिसाऊ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि बंगले की देखरेख और साफ-सफाई के लिए रखे गए तीन कर्मचारी लाखों रुपए की नकदी और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हारून खत्री वर्तमान में व्यापारिक कार्यों के चलते मुंबई में रहते हैं। उनका बंगला वार्ड नंबर 6, स्टेशन रोड बिसाऊ पर स्थित है। बंगले की देखभाल के लिए तेज बहादुर, माया रोकिया और मुकेश नामक कर्मचारियों को रखा गया था।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 26 जून 2026 की रात उक्त कर्मचारी बंगले से करीब पांच लाख रुपए नकद, दो तोले सोने की चेन सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी बंगले में खड़ी स्कूटी को नुकसान पहुंचाया गया था।

वहीं एक आरोपी के कहने पर 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस को आरोपियों के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) एवं 61(2) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई श्यामलाल सर्जन को सौंपी गई है।

Related Articles