[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी मोड़ कट पर बस और पिकअप की भिड़ंत:पिकअप ड्राइवर घायल, रिंगस में इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी मोड़ कट पर बस और पिकअप की भिड़ंत:पिकअप ड्राइवर घायल, रिंगस में इलाज जारी

लाखनी मोड़ कट पर बस और पिकअप की भिड़ंत:पिकअप ड्राइवर घायल, रिंगस में इलाज जारी

खंडेला : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर लाखनी मोड़ कट पर एक रोडवेज बस और टाइल्स से भरी पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रींगस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया।

एएसआई भूपसिंह ने बताया कि टाइल्स से भरी पिकअप रींगस से सीकर की ओर जा रही थी। इसी दौरान लाखनी से रींगस की तरफ मुड़ रही रोडवेज बस से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सेनाली निवासी पिकअप चालक नितेश घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles