शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटल, 2 हॉस्टल, छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन:विकास कार्याों की रिव्यू बैठक में बोले राज्यपाल बागड़े- सितंबर तक ऑडिटोरियम का काम पूरा करें
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटल, 2 हॉस्टल, छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन:विकास कार्याों की रिव्यू बैठक में बोले राज्यपाल बागड़े- सितंबर तक ऑडिटोरियम का काम पूरा करें
सीकर : सीकर में स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में आज राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कैंपस हॉस्पिटल, छात्रसंघ कार्यालय, बॉयज स्टूडेंट्स हॉस्टल, रिसर्चर्स(शोधार्थी) बॉयज हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके बाद राज्यपाल बागड़े ने निर्माणाधीन ऑडिटाेरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। राज्यपाल बागड़े ने दोनों निर्माणाधीन भवनों की डिजाइन, सिटिंग कैपेसिटी और आर्किटेक्चर की जानकारी ली।
विकास कार्यों की रिव्यू मीटिंग में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि ऑडिटोरियम में िसटिंग कैपेसिटी बढ़ाने की जरूरत है। वर्किंग स्पीड भी धीमी है, सितंबर तक ऑडिटोरियम का काम पूरा हो जाना चाहिए। राज्यपाल बागड़े ने मीटिंग में कहा कि यूनिवर्सिटी में जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, वो RSRDC कर रही है। इसमें यूनिवर्सिटी का बजट लग रहा है तो प्रोग्रेस की मॉनिटरिंग के लिए यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाना चाहिए।
इससे पहले राज्यपाल बागड़े जयपुर से रवाना होकर सड़क र्मा से शेखावाटी यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां VC प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राय और रजिस्ट्रार श्वेता यादव ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत समेत अालाधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल बागड़े ने सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर सभी नवनिर्मित भवनों के फीते खोलकर लोकार्पण किए। इस दौरान राज्यपाल की दोहिती मयूरी बागड़े भी साथ रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2148759


