[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2026 पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2026 पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े अधिकारी एवं विद्यार्थी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को एनआईसी वीसी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, एडीओ कमल शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी एवं विज्ञान क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विज्ञान एवं तकनीक को विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बताते हुए युवाओं से नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि आधुनिक समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बन चुके हैं।

प्रशासनिक कार्यों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं ग्रामीण विकास तक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने तथा तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों, नवाचार आधारित विकास, डिजिटल तकनीकों के विस्तार एवं युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष चर्चा की गई।

Related Articles