[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक रुपये के किराए को लेकर विवाद, नाबालिग से मारपीट पर जनाक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक रुपये के किराए को लेकर विवाद, नाबालिग से मारपीट पर जनाक्रोश

दोषियों की गिरफ्तारी, कंडक्टर की बर्खास्तगी और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मलसीसर क्षेत्र में मामूली किराए के विवाद को लेकर 16 वर्षीय नाबालिग रजत शर्मा के साथ कथित रूप से हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रोडवेज बस के कंडक्टर एवं कुछ असामाजिक तत्वों ने मामूली विवाद को लेकर नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बेरहमी से मारपीट की। घटना में बच्चे के चेहरे, आंखों एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे समाज में रोष फैल गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राजस्थान जैसी संस्कृति और मानवता की धरती पर इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है। सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों, विशेषकर बच्चों के साथ हिंसक व्यवहार कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही आरोपी रोडवेज कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

ब्राह्मण समाज झुंझुनूं की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून और प्रशासन का भय कम होता जा रहा है। समाज ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर विप्र सेना प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान महेश बसवातीय बसावतिया ने कहा कि समाज किसी भी कीमत पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्चे को मामूली विवाद में गंभीर रूप से घायल कर देना अमानवीयता की पराकाष्ठा है। प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कमलकांत शर्मा, पवन कुमार शर्मा देरवाला, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, नीरज शर्मा, गोपीराम पुरोहित सहित विप्र समाज एवं ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज के लोगों ने प्रशासन से बस स्टैंड एवं सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग भी की।

Related Articles