[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विशेष व्याख्यान एवं लघु फिल्म प्रदर्शन आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विशेष व्याख्यान एवं लघु फिल्म प्रदर्शन आयोजित

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विशेष व्याख्यान एवं लघु फिल्म प्रदर्शन आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार एवं कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत विशेष व्याख्यान एवं लघु फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर मान सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, सांस्कृतिक गौरव एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इतिहास विभाग के सह आचार्य इरशाद अहमद ने सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसके पुनर्निर्माण की गौरवगाथा पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताया। वहीं राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेदप्रकाश ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय अस्मिता एवं विरासत संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ मंदिर पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने रुचिपूर्वक देखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास मील ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles