[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लावेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लावेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’

लावेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमवार को श्री लावेश्वर महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने मंगल गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर को फूलों और विशेष सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था।

श्रद्धालुओं ने सामूहिक मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा बाद में प्रसाद वितरण किया गया।

झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़े प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

मंदिर ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का तिलक एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मंदिर ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं बनवारी लाल सैनी, बबलू चौधरी, प्यारेलाल ढुकिया, विश्वम्भर पुनिया, कमलकांत शर्मा, राकेश सहल, उमाशंकर मंहमिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लावेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत पंसारी, डॉ. डी.एन. तुलस्यान, अनुप गाडिया, अंजनी जालान, राकेश तुलस्यान, पंकज जालान, निर्मल शाह, भवानी शंकर जगनानी, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं पवन केडिया सहित अन्य सदस्यों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

Related Articles