कारगिल योद्धा शंकर सिंह को इलाज के लिए झुंझुनूं भेजा:पूर्व सैनिक कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे, मेडिकल टीम घर पहुंची थी
कारगिल योद्धा शंकर सिंह को इलाज के लिए झुंझुनूं भेजा:पूर्व सैनिक कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे, मेडिकल टीम घर पहुंची थी
सूरजगढ़ : बलौदा कारगिल युद्ध में देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिक शंकर सिंह को इलाज के लिए झुंझुनूं भेजा गया है। वे पिछले कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, शंकर सिंह पिछले 27 साल से मानसिक रूप से बीमार हैं। बीते 13 वर्षों से उन्हें घर में जंजीरों में बांधकर रखा गया था। उनका परिवार लगातार आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहा है। शंकर सिंह की पत्नी कमोद सिंह ने प्रशासन और सेना से कई बार मदद की गुहार लगाई थी।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूरजगढ़ की मेडिकल टीम शंकर सिंह के घर पहुंची। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर किया गया। पत्नी कमोद सिंह ने बताया कि कारगिल युद्ध से लौटने के बाद शंकर सिंह की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। परिवार ने उनके इलाज में अपनी जमा पूंजी खर्च कर दी, लेकिन पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाई।
सैनिक कल्याण विभाग ने भी मामले की जानकारी ली है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पूर्व सैनिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा, पेंशन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147513


