कांवट सीएचसी में मरीज की मौत पर हंगामा, चिकित्सक एपीओ
कांवट सीएचसी में मरीज की मौत पर हंगामा, चिकित्सक एपीओ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
खंडेला : सीकर जिले के कांवट कस्बे स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की मौत के बाद परिजनों और कस्बेवासियों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया।
मृतक की पहचान कंवरपुरा निवासी रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि देर रात रघुवीर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत होने पर वे उन्हें कांवट सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार में लापरवाही बरती गई और समय पर एंबुलेंस सुविधा भी नहीं मिलने से मरीज की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नरेश पारीक मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश की। परिजन दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी चिकित्सक डॉ. रामजीलाल सामोता को एपीओ कर उनका मुख्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सीकर कर दिया।
ब्लॉक सीएमएचओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। अस्पताल परिसर में प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146443


