रींगस में श्याम निशानों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
रींगस में श्याम निशानों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस स्थित खाटू मोड़ पर श्याम निशानों के एक गोदाम में रविवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि गोदाम में बाबा श्याम को अर्पित किए जाने वाले हजारों निशान रखे हुए थे, जिन्हें श्रद्धालु पदयात्रा के माध्यम से खाटूश्यामजी तक लेकर जाते हैं। आग की इस घटना में लाखों रुपए के निशान और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं तथा स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146441


