[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में नानुवाली बावड़ी व्यापार मंडल ने किए सेवा कार्य:राहगीरों को गन्ने का जूस और फल बांटे, जगह-जगह हुए कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में नानुवाली बावड़ी व्यापार मंडल ने किए सेवा कार्य:राहगीरों को गन्ने का जूस और फल बांटे, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

खेतड़ी में नानुवाली बावड़ी व्यापार मंडल ने किए सेवा कार्य:राहगीरों को गन्ने का जूस और फल बांटे, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानुवाली बावड़ी में निर्जला एकादशी के अवसर पर व्यापार मंडल ने सेवा कार्य का आयोजन किया। बस स्टैंड पर राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को गन्ने का जूस और फल वितरित किए गए। गर्मी के मौसम में आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने खूब सराहा। बड़ी संख्या में लोगों ने ताजे गन्ने का जूस और फल ग्रहण किए, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली।

जगह-जगह हुए कार्यक्रम

व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व है। इस दिन जल सेवा, फल वितरण और जरूरतमंदों की सहायता को पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया, ताकि समाज में सेवा भाव का संदेश पहुंचे।

सरपंच ने व्यापार मंडल की पहल की सराहना की

ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश सैनी ने व्यापार मंडल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों पर ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं। सैनी ने सभी से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

पदाधिकारियों का जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक सैनी, रामावतार सैनी, सुभाष सैनी, राजेंद्र अधाना, रवि पापटवान, प्रमोद सैनी, संजय जांगिड़, रतन सैनी, विकास जोशी, सोमदत्त सोनी, हरिराम गुर्जर, बद्री प्रसाद और हजारीलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Related Articles