चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार:अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार:अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
छापर : क्षेत्र के रणधीसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी 2 अप्रैल की रात को हुई थी, जिसमें स्कूल से इनवर्टर और प्रिंटर चोरी हो गए थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 4 अप्रैल को स्थानीय थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पाबूसर निवासी जितेंद्र पुत्र मदनलाल (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। हेड कांस्टेबल गोपाल स्वामी ने बताया कि चोरी हुए सामान की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146335


