[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे ग्राम रथ, योजनाओं की जानकारी पहुंची आमजन तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे ग्राम रथ, योजनाओं की जानकारी पहुंची आमजन तक

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे ग्राम रथ, योजनाओं की जानकारी पहुंची आमजन तक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए संचालित “ग्राम रथ अभियान” के तहत रविवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में ग्राम रथ पहुंचे और आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने ग्राम रथ का पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

रविवार को ग्राम रथ चूरू विधानसभा क्षेत्र के इन्द्रपुरा, कड़वासर, सहजूसर एवं बूंटिया, तारानगर विधानसभा क्षेत्र के गोगटिया, मोरथल एवं राजपुरा, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊंटालड़ एवं ज्याक, सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के हंसियावास, किशनपुरिया, ग्वालिसर, सादपुरा एवं दुमकी, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के कांगड़, मेलूसर एवं पाबूसर तथा रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुसुमदेसर, सांगासर, लूंछ एवं टिडियासर गांवों में पहुंचा।

अभियान के तहत किसानों एवं पशुपालकों को आधुनिक कृषि और पशुपालन तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रस्तावित “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026” में अधिकतम भागीदारी हेतु भी प्रेरित किया गया।

ग्राम रथ अभियान सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। रथों में स्थापित सुझाव पेटिका के जरिए ग्रामीण अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Related Articles