[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल मनोनयन हेतु आम सभा 18 मई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल मनोनयन हेतु आम सभा 18 मई को

मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल मनोनयन हेतु आम सभा 18 मई को

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सहकारी समितियां रजिस्ट्रार, राजस्थान एवं चूरू सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेशानुसार नव प्रस्तावित मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के लिए विभागीय अनुमति प्राप्त हो चुकी है। निरीक्षक (कार्यकारी) सुशील स्वामी ने बताया कि समिति के पंजीकरण संबंधी कार्य को गति देने एवं सुचारू कार्य व्यवस्था संचालन हेतु समिति के संचालक मंडल के मनोनयन के लिए आम सभा का आयोजन 18 मई, 2026 को सवेरे 11.15 बजे ग्राम पंचायत भवन, मानपुरा में किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि आम सभा में नव प्रस्तावित समिति मानपुरा के समस्त प्रस्तावित सदस्य सभा में नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर सर्वसम्मति से निर्णय लेने में सहयोग करें।

Related Articles