[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में हाईमास्ट पोल बिजली तारों पर गिरा:सप्लाई बाधित, बड़ा हादसा टला; पंचायत प्रशासन करेगा दुरुस्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में हाईमास्ट पोल बिजली तारों पर गिरा:सप्लाई बाधित, बड़ा हादसा टला; पंचायत प्रशासन करेगा दुरुस्त

चिराना में हाईमास्ट पोल बिजली तारों पर गिरा:सप्लाई बाधित, बड़ा हादसा टला; पंचायत प्रशासन करेगा दुरुस्त

चिराना : चिराना के मुख्य बस स्टैंड पर लगा एक हाईमास्ट लाइट पोल रविवार सुबह बिजली के तारों पर गिर गया। इस घटना से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार अल सुबह तेज हवा के कारण बस स्टैंड पर 11KV लाइन के पास लगा यह हाईमास्ट पोल गिर गया। पोल तारों में उलझकर झूल गया। यदि 11KV लाइन टूट जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने पर विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। यह हाईमास्ट लाइट पोल ग्राम पंचायत पहाडिला के अंतर्गत आता है। पंचायत प्रशासन ने बताया कि पोल को जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

Related Articles