[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलोता की राजकीय स्कूल में सरस्वती मंदिर का उद्घाटन:खेल मैदान और श्मशान भूमि की चारदीवारी बनेगी, विधायक ने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दलोता की राजकीय स्कूल में सरस्वती मंदिर का उद्घाटन:खेल मैदान और श्मशान भूमि की चारदीवारी बनेगी, विधायक ने की घोषणा

दलोता की राजकीय स्कूल में सरस्वती मंदिर का उद्घाटन:खेल मैदान और श्मशान भूमि की चारदीवारी बनेगी, विधायक ने की घोषणा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के दलोता गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में भामाशाह द्वारा निर्मित मां सरस्वती मंदिर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, जिना और बरामदे का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता एडवोकेट गजानंद यादव ने की। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सरस्वती मंदिर का उद्घाटन किया।

स्टूडेंट्स को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्लान

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने मंदिर निर्माण को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार होना भी जरूरी है। केवल अंक प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी आवश्यक है। विधायक ने अध्यापकों से विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।

खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण की घोषणा

इस दौरान विधायक ने विद्यालय के खेल मैदान और श्मशान भूमि की चारदीवारी निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विद्यालय प्रधानाचार्य नरोत्तम जागिड़ ने भामाशाह शिवताज यादव पीटीआई और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाजसेवियों और भामाशाहों का सहयोग मिलता रहा तो विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles