कार-डंपर की टक्कर में 2 युवकों की मौत:ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से शवों को बाहर निकाला, घणाऊ-खुड्डी गांव के बीच हादसा
कार-डंपर की टक्कर में 2 युवकों की मौत:ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से शवों को बाहर निकाला, घणाऊ-खुड्डी गांव के बीच हादसा
सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर के घणाऊ और खुड्डी गांव के बीच कार और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात 12 बजे हुआ।
परिचित को लेने स्टेशन जा रहे थे
पुलिस ने बताया-हादसे में घणाऊ निवासी कुलदीप (25) पुत्र ईश्वर सिंह जांगिड़ और राजेश (23) पुत्र हनुमान जांगिड़ की मौत हो गई। दोनों रेलवे स्टेशन पर एक परिचित को लेने जा रहे थे। दोनों युवक काठ मिस्त्री हैं। घणाऊ बस स्टैंड पर कुलदीप की काठ की दुकान है।
राजेश हनुमानगढ़ जिले के अजीतपुरा पीएस भिरानी का रहने वाला था और अपने ननिहाल घणाऊ में रहता था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर में जा फंसी।
ट्रैक्टर की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों के शव वाहन में ही फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को सादुलपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146248

