एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में मातृ दिवस मनाया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय में उपस्थित माताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने कहा कि दुनिया में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। मां त्याग, प्रेम और संस्कारों की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “बागबान” नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें परिवार में मां की विभिन्न भूमिकाओं को भावपूर्ण तरीके से दर्शाया गया। नाटक ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2145104


