खेतड़ीनगर पुलिस ने अपहरण-मारपीट आरोपी को पकड़ा:छह माह से फरार नवीन कुमार को धींधवा अगुणा से किया गिरफ्तार
खेतड़ीनगर पुलिस ने अपहरण-मारपीट आरोपी को पकड़ा:छह माह से फरार नवीन कुमार को धींधवा अगुणा से किया गिरफ्तार
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने नवीन कुमार नामक इस आरोपी को धींधवा अगुणा गांव से पकड़ा है।
थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को खोजियों वाली तन लोयल निवासी कपिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कपिल के अनुसार, नवीन कुमार निवासी लोयल ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया।
इसके बाद बिना नंबर की थार गाड़ी में कुछ अन्य लड़कों के साथ नवीन ने कपिल को जबरदस्ती जान से मारने की नियत से गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी के पीछे एक बाइक पर भी तीन लड़के थे। वे कपिल को लोयल के ग्राउंड में ले गए, जहां नवीन और उसके साथियों ने लकड़ियों व सरियों से उसकी से पिटाई की।
थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई कल्याण सिंह, हेड काॅन्स्टेबल राजेश, काॅन्स्टेबल संदीप कुमार और नेमीचंद शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144891

