[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन मीणा निलंबित:फर्जी पट्टों के मामले में जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन मीणा निलंबित:फर्जी पट्टों के मामले में जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई

ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन मीणा निलंबित:फर्जी पट्टों के मामले में जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई

खेतड़ी : झुंझुनूं जिला परिषद ने पपुरणा ग्राम पंचायत में फर्जी पट्टों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई पंचायत समिति खेतड़ी से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में सामने आया कि ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन मीणा, जो पहले ग्राम पंचायत बबाई में पदस्थापित थे, पर फर्जी पट्टे जारी करने, पट्टा बुक गायब करने और पट्टों को बैठक कार्यवाही में दर्ज नहीं करने जैसी गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।

जिला परिषद झुंझुनूं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान जयकिशन मीणा का मुख्यालय जिला परिषद (पंचायत प्रकोष्ठ) झुंझुनूं रहेगा। उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

इस मामले में संबंधित अधिकारियों को फर्जी पट्टों से जुड़े अन्य मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई से पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। प्रशासन ने सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता के प्रति सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।

Related Articles