[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में महाराणा प्रताप की जयंती:ग्रामीणों ने निकाली बाइक रैली, स्वाभिमान की राह पर चलने का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में महाराणा प्रताप की जयंती:ग्रामीणों ने निकाली बाइक रैली, स्वाभिमान की राह पर चलने का संदेश दिया

डाडा फतेहपुरा में महाराणा प्रताप की जयंती:ग्रामीणों ने निकाली बाइक रैली, स्वाभिमान की राह पर चलने का संदेश दिया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आदर्श स्कूल परिसर से एक बाइक रैली निकाली गई। रैली में डीजे की धुनें और देशभक्ति नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना अध्यक्ष झुंझुनू के सुरेन्द्र फौजी ने की।

रैली स्कूल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान “जो झुका नहीं मुगलों के आगे, वो था मेवाड़ का शेर महाराणा” जैसे नारे लगाए गए। युवाओं ने भगवा ध्वज थामे महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान को याद किया। ग्रामीणों ने रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सूबेदार गंगासिंह, पूर्व सरपंच वीर सिंह, सूबेदार मेजर पाबूदान सिंह, सूबेदार केशर सिंह, सूबेदार जगरूप सिंह, देशराज सिंह, विनोद सिंह, सुरेश स्वामी, गिरधारी शर्मा, होशियार जांगिड, नागेश स्वामी, प्रदीप सिंह, विपिन सिंह, पिंटू सिंह, मंजीत सिंह, मोहित सिंह, दीपक सिंह, संदीप सिंह, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, नरेन्द्र सिंह, अमन सिंह, अमित सिंह, अभी सिंह और मोनू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान की राह पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles