लक्ष्मणगढ़ मार्केट में कचरे के ढेर से लोग परेशान:स्थानीय लोगों और व्यापारी ने की नियमित सफाई की मांग
लक्ष्मणगढ़ मार्केट में कचरे के ढेर से लोग परेशान:स्थानीय लोगों और व्यापारी ने की नियमित सफाई की मांग
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में स्थित झुंझुनूं वाला मार्केट के पीछे की गली में कचरे के ढेर से स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण यहां हर समय कचरा जमा रहता है।
आसपास के लोगों ने बताया कि इसी स्थान पर व्यापारियों की बाइक और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। कचरे के कारण पूरे दिन आवारा पशु गली में मंडराते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दुकानदार सरला ने बताया कि वह पिछले तीन साल से यहां दुकान चला रही हैं और इस दौरान कचरे की समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से कचरा उठाने कोई नहीं आता।
आसपास के लोगों और दुकानदारों ने नगरपालिका पर नियमित कचरा नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने और गली से कचरे का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144863


