[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बवाल वक्फ बोर्ड की जमीन पर लोगों ने खोखे व दुकानें बना कर रखा था कब्जा, 3 माह पहले हटाया तब से ही आक्रोशित थे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बवाल वक्फ बोर्ड की जमीन पर लोगों ने खोखे व दुकानें बना कर रखा था कब्जा, 3 माह पहले हटाया तब से ही आक्रोशित थे लोग

हांडीशाह दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटा बनाई दीवार को भीड़ ने ढहाया

झुंझुनूं : शहर के रोड नंबर एक स्थित हांडी शाह बाबा दरगाह क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया। लोगों की भीड़ ने प्रशासन की ओर से तीन माह पहले बनाई गई चारदीवारी को गिरा दिया। मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार ४ फरवरी को वक्फ बोर्ड के निर्देश पर प्रशासन ने तहसीलदार महेंद्र मूंड के नेतृत्व में दरगाह क्षेत्र के पास बने खोखों, ठेलों और दुकानों को अतिक्रमण मानते हुए हटाया था। दोबारा कब्जा रोकने के लिए वहां ब्लॉकों की चारदीवारी बना दी गई थी। उस समय दुकानदारों ने प्रशासन और वक्फ बोर्ड पर भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था।

शुक्रवार शाम लोगों ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड इस जमीन पर किसी दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाना चाहता है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने नारेबाजी करते हुए चारदीवारी को गिरा दिया।

गुढ़ा और कोतवाल में तीखी बहस

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल श्रवण कुमार मील पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कोतवाल और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। समझाइश के बाद रात करीब दस बजे मामला शांत हुआ।

दुकानदार बोले-रोजी-रोटी छीनी जा रही

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें उजाड़कर भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

वक्फ बोर्ड कमेटी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

जिला वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष इकबाल खान गांगियासर ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर हटाया गया। चारदीवारी तोड़ने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

Related Articles