[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ट्रस्ट के खिलाफ 51 दिन से धरना:11 मई को मुख्य बाजार में होगी आमसभा, गेट को तुरंत हटाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ट्रस्ट के खिलाफ 51 दिन से धरना:11 मई को मुख्य बाजार में होगी आमसभा, गेट को तुरंत हटाने की मांग

खेतड़ी में ट्रस्ट के खिलाफ 51 दिन से धरना:11 मई को मुख्य बाजार में होगी आमसभा, गेट को तुरंत हटाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध करने के विरोध में चल रहे जन आंदोलन के 51 दिन पूरे हो गए हैं। एसडीएम कोर्ट के बाहर जारी इस धरने पर बैठे ग्रामीणों ने 11 तारीख को मुख्य बाजार में एक आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ताला लगाकर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

खेतड़ी जनसेवा समिति के गोकुलचंद सैनी ने बताया कि खेतड़ी कस्बा रियासतकालीन समय से ही विश्व प्रसिद्ध रहा है। रियासतकाल में यहां अनेक भवनों, महलों और किलों का निर्माण करवाया गया था। इनमें भोपालगढ़ किला भी शामिल है, जिसका उपयोग उस समय सामरिक और आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता था। आज भी भोपालगढ़ ग्राम में लोग निवास कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रस्ट ने भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया है। किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाने को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। इसके अतिरिक्त, खेतड़ी कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी ट्रस्ट द्वारा सार्वजनिक रास्तों पर दीवारें बनाकर आवागमन को बाधित किया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से भोपालगढ़ मार्ग पर लगे अवैध गेट को तुरंत हटाने, व्यापारियों और ग्रामीणों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने और सार्वजनिक संपत्तियों तथा प्राचीन मंदिरों पर ट्रस्ट के हस्तक्षेप को रोकने की मांग की।

गोकुलचंद सैनी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले में जल्द गंभीरता नहीं दिखाई, तो ग्रामीणों द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, राजेश सांखला, अरुण पारीक, लखन सिंह, लक्ष्मण सिंह सोढ़ा, लक्ष्मण कुमावत, मादूराम सैनी, सुरेश पांडेय, महेंद्र कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles