नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था, ज्वेलरी- कैश भी हड़प लिया; 3 सालों से कर रहा था दरिंदगी
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था, ज्वेलरी- कैश भी हड़प लिया; 3 सालों से कर रहा था दरिंदगी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में नाबालिग लड़की के साथ 3 सालों से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की के अश्लील फोटो- वीडियो बना लिए, जिसके नाम पर वह उसे ब्लैकमेल कर रुपए और ज्वेलरी हड़प रहा था। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
पीड़िता द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार- आरोपी मोहम्मद तालिब उर्फ तालिम करीब 3 सालों से उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार- आरोपी अब तक 45 हजार रुपए कैश, सोने का गलपट्टिया और सोने का मांग टीका के अलावा सोने की अंगूठी और चांदी की पायल की जोड़ी भी पीड़िता से ले चुका था।
पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से जांच करवाने के बाद थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। आरोपी की तलाश में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सहायता ली गई। इसके बाद लगातार दबिश देकर पुलिस ने आरोपी तालिब उर्फ तालिम पुत्र बिलाल खां को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143841


