[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में संचालित “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” में चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने कार्यक्रम के दौरान संविधान, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कार्यशैली और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर उल्लेखनीय कार्य किया। इसी के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर चूरू के सामाजिक, राजनीतिक एवं युवा वर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि सद्दाम हुसैन की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल सद्दाम हुसैन का नहीं, बल्कि पूरे चूरू जिले का गौरव है।

Related Articles