[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का स्क्रैपर जल कर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का स्क्रैपर जल कर राख

स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का स्क्रैपर जल कर राख

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : शहर के तेली रोड स्थित गली नंबर 6 में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग इतनी विकराल थी कि इसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम में रखा रबर और प्लास्टिक का भारी मात्रा में माल आग की चपेट में आ गया, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

वहीं सूचना पर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस थाना अधिकारी शंभू दयाल मीणा सहित नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और आमजन के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

कायमखानी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के अंदर बने कपड़े और प्लास्टिक, रबर, तीरपाल, कागज के गोदामो को जनहित में हटाया जाना चाहिए ताकी भविष्य में होने वाली ऐसी धटना से जनता को सुरक्षित रखा जा सके।साथ ही शहरी क्षेत्र के अंदर बनाए गए ऐसे गोदामो वाले सभी मालिकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमानुसार नोटरी जारी कर पाबंद किया जाना चाहिए। ताकी जनता को होने वाले नुकसान से समय रहते बचाया जा सके।

लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने भी लिया इस धटना का जायजा आपसी विचार विमर्श कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles