इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा सातवां स्थापना दिवस मनाया गया
इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा सातवां स्थापना दिवस मनाया गया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरु : जिला मुख्यालय पर देर शाम को नए बस स्टेण्ड इंदौरी चाय वाला में इंसानियत एकता सेवा समिति का सातवां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह एंव गरिमा के साथ मनाया गया। समिति के छ वर्ष पूरे होने पर समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समिति द्वारा राजकीय डीबी अस्पताल परिसर में दो सीमेंटेड बैंच रखने और ठंडे पानी की व्यवस्था करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इब्राहीम सोलंकी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी मोहम्मद रफीक राजगढ़िया ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस मौके पर संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति द्वारा पिछले छ वर्षों में सामाजिक सरोकार में सफलतापूर्वक विभिन्न नेक कार्य किए गए। समिति उपाध्यक्ष अध्यापक वसीम अली ने समिति के सदस्यों से संगठित रहकर समिति को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहम्मद आसिफ लुहार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गहरी रूचि और निष्ठा के साथ नेक कार्य करते हुए समाज और मानवता की सेवा करनी चाहिए। संयोजक नौशाद खान और सुलेमान मनीहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान अयूब खान, असलम खान, बिलाल खान, गुलाम हुसैन गौरी, शाहरुख मनीहार, जावेद खान,अबरार खान, जाहिद खान, शोयब खान, रेहान खान, शमशाद खान, सोयल खान, अरमान खान, समीर खान, माज अहमद खान, आदिल चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने किया। व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143787


