मंढा-खाटूश्यामजी रोड पर नशीली दवाइयों के साथ दो गिरफ्तार:प्रतिबंधित 7 सिरप बरामद, बाइक जब्त, नाकाबंदी के दौरान एक्शन
मंढा-खाटूश्यामजी रोड पर नशीली दवाइयों के साथ दो गिरफ्तार:प्रतिबंधित 7 सिरप बरामद, बाइक जब्त, नाकाबंदी के दौरान एक्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन एंटी वेनम 3.0 अभियान के तहत खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से नशीली सिरप की सप्लाई कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया एक आरोपी मेडिकल स्टोर का संचालक बताया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद की और सप्लाई के लिए काम में ली बाइक को भी जब्त किया है।
तलाशी पर निकली कोडीन फॉस्फेट सिरप
खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने बताया कि पुलिस टीम मंढा-खाटूश्यामजी रोड पर ओल्ड राव होटल के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक रुकवाकर तलाशी ली।
बाइक पर सवार राजेश कुमार सैनी और राहुल कुमार कुमावत की तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित नशीली सिरप WENREX (Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride) की 7 शीशियां बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 1 किलो 13 ग्राम है। दोनों आरोपी मंढा गांव के रहने वाले हैं। आरोपी राहुल कुमार कुमावत मेडिकल स्टोर संचालक है।
आरोपियों से हो रही पूछताछ
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आरोपी यह नशीली सिरप कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी? सीआई अमित नागोरा ने बताया कि आरोपियों के पास इन नशीली दवाओं को रखने के लिए कोई वैलिड लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और बाइक को जब्त कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143753


