खुले ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेखबर
रेलवे स्टेशन रोड पर मंडी स्कूल के विद्यार्थियों की जान जोखिम में, अभिभावकों ने उठाई सुरक्षा की मांग
सूरजगढ़ : कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर रेल बाउंड्री के पास खुले में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर आमजन और स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर के नजदीक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का यह मुख्य आवागमन मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
अभिभावकों और वार्डवासियों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने और इसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र कस्बे का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन अधिकारी, कर्मचारी और आमजन गुजरते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं।
लोगों ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143736


