[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के बीकानेर रोड पर गंदे पानी की समस्या:व्यापारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, चैनल बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के बीकानेर रोड पर गंदे पानी की समस्या:व्यापारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, चैनल बनाने की मांग

सरदारशहर के बीकानेर रोड पर गंदे पानी की समस्या:व्यापारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, चैनल बनाने की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में बीकानेर रोड मार्केट सोसायटी के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। व्यापारियों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह समस्या बाबेल पर्यावरण चौक से श्रीडूंगरगढ़ रोड तक लंबे समय से बनी हुई है।

मोटर के बार-बार जल जाने से आ रही समस्या

व्यापारियों ने बताया-सड़क के दोनों ओर स्थित आवासीय कॉलोनियों, बापा सेवा सदन क्षेत्र और सोमनाथ मंदिर की दक्षिणी बस्ती का गंदा पानी लगातार सड़क पर जमा हो रहा है। नगर परिषद द्वारा जाट विकास परिषद के सामने एक पंप हाउस बनाया गया है, जिससे मोटर के माध्यम से पानी निकाला जाता है। हालांकि, मोटर के बार-बार जल जाने के कारण समस्या बनी रहती है।

व्यापारी बोले-ग्राहकों की आवाजाही हुई कम

व्यापारियों के अनुसार, बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। श्री महाराणा प्रताप स्कूल के दक्षिण भाग, जाट विकास परिषद के सामने,भैरव स्टील, जमींदारा फैक्ट्री,सांवरिया एजेंसी,धर्मकांटा और मंगलम टाइल्स के सामने सड़क पर लगातार जलभराव देखा जा रहा है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है।

24 अगस्त 2024 को किया था आंदोलन

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। 24 अगस्त 2024 को व्यापारियों द्वारा एक आंदोलन भी किया गया था। उस समय तहसीलदार सरदारशहर ने थानाधिकारी की मौजूदगी में सात दिन के भीतर स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन दिया था। हालांकि, करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गंदे पानी की निकासी के लिए चैनल बनाने की मांग

व्यापारियों ने मांग की है कि दोनों ओर की आवासीय कॉलोनियों के गंदे पानी की निकासी के लिए चैनल बनाए जाएं और उन्हें सड़क पर बने पंप हाउस से जोड़ा जाए। उनका मानना है कि इससे समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में बीकानेर रोड मार्केट सोसायटी के अध्यक्ष मागीलाल पूनियां, सचिव नरेंद्र शर्मा, माणकचंद भाटी,विक्रम राजपुरोहित,विकास पारीक, रामनिवास शर्मा,परमेश्वर पारीक, रजत सैनी,भादरमल जांगिड़, जयप्रकाश पारीक, कमलेश राजपुरोहित, लक्ष्मण राजपुरोहित, प्रकाश पारीक, दिनेश सैनी, विक्रम कलवा, रामकुमार जांगिड़ और इंदरसिंह आसासर सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles